हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश दिल्ली: फैक्...

    दिल्ली: फैक्ट्री में फटा सिलेंडर, 7 की मौत

    Delhi, Cracked, Cylinder, Factory, Seve, Killed

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात करीब पौने नौ बजे एक फैक्ट्री में एलपीजी सिलेंडर फट गया। इससे इमारत की छत गिर गई। हादसे में पांच साल के बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। चार की हालत नाजुक है। न्यूज एजेंसी ने डीसीपी मोनिका भारद्वाज के हवाले से बताया कि घटना सुदर्शन पार्क इलाके में हुई। मलबे से 15 लोगों को निकाला गया।

    इन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती किया गया था। इनमें से सात को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में चार की हालत नाजुक है। इन्हें सफदरजंग के अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में सीलिंग फैन पर पेंट करने का काम होता था।

    इमरजेंसी गेट नहीं था

    सूत्रों का कहना है कि फैक्ट्री में एक ही दरवाजा था। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। ज्यादातर लोगों की मौत झुलसने से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के कुछ मकानों के शीशे भी टूट गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें