हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    अफगानिस्तान : हवाई हमले में आईएस के 7 आतंकवादी ढेर

    IS terrorist

    तालिबान के सात आतंकवादियों को हिरासत में लिया | IS terrorist

    काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में विदेशी हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS terrorist) के सात आतंकवादी ढेर हो गये हैं। स्थानीय मीडिया ने आधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। पाजवोक न्यूज ने शुक्रवार को कहा कि नंगरहार प्रांत में विदेशी हवाई हमले में आईएस से सात आतंकवादी मारे गये और प्रांत में अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों की छापेमारी में भी तालिबान के सात आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया।

    अफगानिस्तान में लंबे समय से अफगानिस्तान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष चल रहा है। अफगानिस्तान की सेना को तालिबान और आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का सहयोग मिल रहा है। यह गठबंधन अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।