हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब लुधियाना सामू...

    लुधियाना सामूहिक दुष्कर्म मामला: पकड़े गए आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    Ludhiana Gangrape Case: Angry People Angry Over The Accused Arrested

    किसी भी दोषी को भी बख्शा नहीं जाएगा: कैप्टन

    लुधियाना/चंडीगढ़ (ब्यूरो)। शहर के इस्सेबाल क्षेत्र के पास 21 साल की युवती को कार से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म ( Ludhiana Gangrape Case: Angry People Angry Over The Accused Arrested ) करने के मामले में पकड़े गए तीन लोगों पर गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी तो लोगों ने उनको गालियां दीं और जूतियां मारीं। इस मामले में अब तक तीन आरोपितों को पकड़ा गया है और सात अब भी फरार हैं। युवती से 10 लोगों ने शनिवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती अपने दोस्त के साथ कार में घूमने जा रही थी। यह मामला बुधवार को विधानसभा में भी उठा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में आरोपितोें को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और एक ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक आरोपित बंगा (नवांशहर) निवासी सादिक अली को पुलिस ने नवांशहर से गिरफ्तार किया। उसके साथी गांव जसपाल बांगड़ (लुधियाना) निवासी जगरूप सिंह ने थाने में सरेंडर कर दिया। तीसरे आरोपित सुरमू को जम्मू-कश्मीर के गांव चक्क से गिरफ्तार किया गया। वह वारदात के बाद पैतृक गांव कठुआ भाग गया था। तीनों को बुधवार को लुधियाना की अदालत में पेश किया गया।

    अदालत ने तीनों को सात दिनों के पुलिस रिमांड पर दे दिया। पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश करने ले जा रही थी तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उनको गालियां दीं और जमकर कोसा। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर जूती भी मारी। पुलिस आरोपितों को लोगों से बचाकर अदालत में ले गई।

    उधर, युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा में भी गूंजा। विपक्षी दलों ने इस पर सदन में चर्चा कराने की मांग की और हंगामा किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन को विश्वास दिलाया कि इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया जाएगा कि वह ऐसे मामलों में शीघ्र न्याय दिलाने के लिए व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।