हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सोनीपत में स्...

    सोनीपत में स्कूल बस चालक को गोलियों से भून डाला

    School bus driver fired with bullets in Sonipat

    बदमाशों ने 12 राउंड फायर कर उतारा मौत के घाट हत्यारों का पता नहीं

    सोनीपत(सच कहूँ न्यूज)। गांव नाहरा में शनिवार सुबह एक स्कूल बस के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि बदमाशों ने उस पर 12 राउंड फायर किए, जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पता चलने के बाद पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर परिजनों की मानें तो उसकी किसी के साथ किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक की पहचान गांव नाहरा के जगबीर के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता था।

    पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

    शनिवार सुबह कुछ बदमाशों ने उसकी जान ले ली। जगबीर रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकला ही था। बस में चढ़ा और जिस वक्त वह बस को स्टार्ट कर रहा था, अचानक दो बाइक्स पर सवार होकर आए 5-6 बदमाशों ने उस फायरिंग शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने जगबीर पर 10 से 12 राउंड फायर किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने ही आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। सबूत जुटाए गए, वहीं अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जब आसपास और मृतक युवक के परिजनों से पूछताछ की तो उसकी किसी से किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं होने की बात मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।