हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव:...

    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने मंडी से आश्रय शर्मा को टिकट दिया

    Congress

    हिमाचल के मंत्री बोले- बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा

    शिमला। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से आश्रय शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। उनके पिता अनिल (Congress ) शर्मा भाजपा विधायक और जयराम ठाकुर सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। बेटे को कांग्रेस से टिकट मिलने पर मंत्री ने कहा कि वह संसदीय क्षेत्र में बेटे के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। इस मामले पर भाजपा नेता इसे एक परिवार का मामला बताकर सवालों से कन्नी काट रहे हैं।

    अनिल शर्मा ने कहा- “मेरे पिता सुखराम और बेटा आश्रय 25 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो गए। मैंने पार्टी नेताओं को पहले ही बता दिया था कि अगर कांग्रेस ने आश्रय को टिकट दिया तो मैं उसके खिलाफ प्रचार नहीं करूंगा। हालांकि, मैं मंडी को छोड़कर अन्य सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए तैयार हूं।”

    प्रदेश अध्यक्ष बोले- यह परिवार का मामला है

    इस बारे में सवाल पूछे जाने पर हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा- “आप लोग क्यों इस मामले को लेकर पीछे पड़े हैं? यह उनके (अनिल शर्मा) परिवार का मामला है। हम देखेंगे कि हमें क्या करना है।”

    भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो आश्रय कांग्रेस में गए

    अनिल शर्मा 1993 और 2012 में वीरभद्र सिंह की सरकार में कांग्रेस के मंत्री थे। लेकिन अक्टूबर 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले वह पिता सुखराम के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। आश्रय मंडी लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने मौजूदा सांसद राम स्वरूप पर ही भरोसा जताया। इसके बाद आश्रय अपने दादा के साथ फिर से कांग्रेस में चले गए।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।