हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मुरादाबाद में...

    मुरादाबाद में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

    Kairana News
    Kairana News: जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमले का आरोप

    मुरादाबाद (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के कुन्दरकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार हमलावरो ने एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलारी इलाके का सहसपुर निवासी 28 वर्षीय नाजिम रविवार रात करीब सवा आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंट लादकर ले जा रहा था।

    बिलारी स्टेशन के निकट फाटक बंद होने के कारण उसने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर दी। इस दौरान मोटरसाइकि सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।