हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पवन कुमार बंस...

    पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भरा नामांकन

    lok-sabha-election-2019

    पार्टी कार्यकर्ता भी हुए शामिल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा (lok sabha election) सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। बंसल यहां कांग्रेस मुख्यालय से एक रोड़ शो की शक्ल में रवाना हुए। यह रोड़ शो शहर के कई सैक्टरों से होते हुए सेक्टर-17 स्थित पहुंचा।

    रोड़ शो में श्रीमती मधू बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बंसल से जिला उपायुक्त एवं मतदान अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ को अपना नामांकन सौंपा। बंसल के रोड़ शो की खास बात यह रही कि इनमें अपने दूपहिया वाहनों पर शामिल कांग्रेस हैलमेट पहने हुए थे।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर के वीरवार को नामांकन भरने (lok sabha election) के दौरान निकाले गए रोड शो के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने हैलमेट और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लगभग 64 चालान काटे थे। इसी से सबक लेते हुए कांग्रेस नेता छाबड़ा ने पार्टी कार्यकतार्ओं हेलमेट पहन कर आने को कहा था। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को भी यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चालान काटे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें