हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल गोपाल की हैट्...

    गोपाल की हैट्रिक के बावजूद बारिश में डूबीं राजस्थान की उम्मीदें

    IPL

    बेंगलुरु (एजेंसी)

    लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल (12 रन पर तीन विकेट) की शानदार हैट्रिक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की वर्षा बाधित आईपीएल-12 मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उम्मीदें डूब गयीं। मैच बारिश के कारण रद्द रहा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।बेंगलुरु ने निर्धारित पांच ओवरों में सात विकेट पर 62 रन बनाये जबकि राजस्थान ने 3.2 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाये थे कि फिर तेज बारिश आ जाने के कारण मैच रद्द कर देना पड़ा। राजस्थान के 13 मैचों से 11 अंक हो गए हैं और टीम प्लेऑफ की होड़ से लगभग बाहर हो गयी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।