हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश प्रतापगढ़ में...

    प्रतापगढ़ में गोली से घायल सर्राफ की इलाज के दौरान मृत्यु

    Pratapgarh

    प्रतापगढ़ (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल युवा सर्राफा व्यवसायी गंगा प्रसाद सोनी की सोमवार देर रात उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पट्टी कस्बा निवासी सर्राफ गंगा प्रसाद सोनी (28) सोमवार शाम ढकवा मार्ग स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे।

    रास्ते मे देधुआ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने को गोली मार दी थी। गम्भीर रूप से घायल गंगा प्रसाद को जिला अस्पताल में लाया गया जहाँ उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि युवा सर्राफ की हत्या को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है और उन्होंने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।