हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोटरसाईकल सवा...

    मोटरसाईकल सवार दो नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप के करिन्दे को मारी गोली

    Murder

    गोली लगने से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस बारीकी से कर रही जांच

    मोगा। जिले के कस्बा बाघापुराना के पास के गांव राजियाना के पेट्रोल पंप पर बुधवार (shot-dead-in-a-petrol-pump)दोपहर के समय मोटरसाईकल सवार दो नकाबपोशों ने एक करिन्दे के सिर में गोली मार दी। करिन्दे की पहचान गांव रोडे के 28 वर्षीय गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। गोली मारने उपरांत दोनों नकाबपोश मोटरसाईकल पर फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर ही मौजूद एक अन्य करिन्दे ने भाग रहे हमलावरों को देखकर शोर मचाया परंतु तब तक आरोपी भाग चुके थे।

    गोली की घटना उपरांत घायल करिन्दे को फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने उपरांत जिला पुलिस प्रमुख अमरजीत सिंह बाजवा व डीएसपी बाघापुराना जसपाल सिंह धामी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे व उनकी तरफ से इस पूरे मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी पेट्रोल पंप के अन्य करिन्दों से भी पूछताछ कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि यह सारी घटना सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।