हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश की...

    मध्यप्रदेश की आठ संसदीय सीटों पर आज थमेगा चुनावी शोर

    Loksabha Election

    भोपाल (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों पर 19 मई को मतदान के पहले आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में प्रदेश की शेष आठ सीटों इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और रतलाम में मतदान होना है। आज प्रचार समाप्त होने के बाद सभी आमसभाएं और रैली जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे। सभी सीटों के परिणाम 23 मई को आएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज खरगोन संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।