हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गुजरात, झारखं...

    गुजरात, झारखंड के दो अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत

    Amarnath

    श्रीनगर (एजेंसी)

    जम्मू-कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की यात्रा के दौरान गुजरात और झारखंड के दो तीर्थयात्रियों का निधन हो गया। यात्रा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुजरात के निवासी श्रीकांत दोशी (63) की पारंपरिक पहलगाम मार्ग पर शेषनाग में में मौत हो गई। उनकी मौत का कारण का अभी तक पता नहीं चला है। अधिकारी ने बताया कि पवित्र गुफा के पास झारखंड निवासी शशि भूषण कुमार (55) की रात में सोते समय मृत्यु हो गयी। स्वनिर्मित बाबा बफार्नी के दर्शन के बाद जब वह पास के शिविर में सो रहे थे तब उनकी मौत हो गयी। उनकी भी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।