हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तेजपाल की याच...

    तेजपाल की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

    Tejpal's petition rejected in Supreme Court

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने दुराचार के आरोप खारिज करने सम्बन्धी तहलका पत्रिका के पत्रकार तरुण तेजपाल की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा पीठ के फैसले के हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए निचली अदालत को सुनवाई छह माह में पूरी करने का निर्देश दिया। गोवा पीठ ने तेजपाल के खिलाफ बलात्कार के आरोप तय करने के सत्र न्यायाधीश के फैसले को जायज ठहराया था। पत्रकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।