हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जरूरतमंद परिव...

    जरूरतमंद परिवारों को सहारा बना फूड बैंक, मिल रहा भोजन

    #Food bank, #Dera sacha sauda.#Humanity

    सप्ताह में एक दिन का उपवास रख कर बचे अन्न को फूड बैंक में जमा करते हैं डेरा श्रद्धालु

    •  37 जरूरतमंद परिवारों को फूड बैंक से दिया एक-एक माह का राशन

    सच कहूँ/सुनील वर्मा  सरसा। काम कर पाने में अक्षम, गरीबी और गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे पीड़ित बुजुर्गां और बच्चों को डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं की बदौलत भरपेट भोजन मिल रहा है। डेरा अनुयायी खुद भूखे रहकर दूसरों के पेट की भूख को शांत करते हैं। महीने के पहले दिन यानि 1 तारीख को ही उन्हें घर से बुलाकर एक माह का पूरा राशन दिया जाता है।

    जी हां हम बात कर रहे हं डेरा सच्चा सौदा द्वारा ब्लॉकों में खोले गए फूड बैंकों की। जहां से हर महीने जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के अनुसार राशन मिलता है। अगर सरसा जिला के ब्लॉक सरसा व कल्याण की करें तो उक्त दोनों ब्लॉक भी हर महीने 50 से 60 परिवारों को भरपेट भोजन करवा रहा है। राशन वितरण को लेकर कल्याण ब्लॉक द्वारा रविवार सुबह 7 बजे कल्याण नामचर्चा घर व सरसा ब्लॉक द्वारा शाह सतनाम जी मार्ग स्थित फूड बैंक कार्यालय में नामचर्चाए आयोजित कर 37 जरूरतमंद परिवारों को ब्लॉक फूड बैंक से एक-एक माह का राशन वितरित किया गया। जिनमें कल्याण नगर ब्लॉक द्वारा 20 व सरसा ब्लॉक द्वारा 17 परिवारों को राशन बांटा गया।

    • घर से बुलाकर देते हं राशन

    महेन्द्र कुमार, जिनका लड़का विकलांग है, को भी ब्लॉक की साध-संगत हर महीने राशन देती है। महेन्द्र कुमार डेरा अनुयायियों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहते है कि डेरा श्रद्धालु बहुत अच्छे कार्य कर रहे है और राशन मांगना नहीं पड़ता बल्कि उन्हें घर से बुलाकर राशन दिया जाता है। वहीं राजवीर कौर ने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें भी प्रत्येक महीने की एक तारीख को राशन दिया जाता है। इसके लिए वह साध-संगत का धन्यवाद करती है।

    • जरूरतमंद परिवारों ने की डेरा श्रद्धालुओं के कार्यों की सराहना

    प्रीत नगर गली नम्बर एक निवासी छेदू लाल जोकि खुद एक गंभीर बिमारी से पीड़ित है और उनकी पत्नी भी गठिया रोग से ग्रसित है। जिनके घर का गुजारा चलना बड़ा मुश्किल है। मगर डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत उन्हें हर महीने जरूरत का राशन देकर उन्हें भरपेट भोजन करने में मदद कर रही है। वे डेरा श्रद्धाओं का धन्यवाद करते हुए कहते है कि उन्हें सालों से डेरा श्रद्धालु राशन दे रहे है और वो घर से बुलाकर। इनका इन कार्यो के लिए कोई देन नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि उनकी बिमारी के इलाज में भी ब्लॉक की साध-संगत उनकी मदद कर रही है।

    • नामचर्चाओं में गाया गुरुयश…

    कल्याण नगर में आयोजित नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां व सरसा ब्लॉक में आयोजित नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने इलाही नारा लगाकर व अरदास का शब्द बोलकर किया। तदुपरांत कविराजों ने अनेक भजनों के माध्यम से सतगुरु का यशोगान किया। नामचर्चाओं की समाप्ति पर दोनों ब्लॉकों के फूड बैंक से 37 जरूरमंद परिवारों को राशन बांटा। कल्याण नगर ब्लॉक में बांटे गए राशन में विशेष सहयोग रमेश जेई का रहा। वहीं सरसा में हरगोबिंद इन्सां का विशेष सहयोग रहा।

    जिन्होंने अपने शरीरदानी पिता राम लुभाया इन्सां की याद में राशन बांटा। इस मौके पर सरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां, 15 मैम्बर बॉबी चुघ इन्सां, सुरेन्द्र ठकराल, संदीप चुघ, बंटी इन्सां, अंगूरी लाल, सुरेश मोंगा, महाराज के अलावा कल्याण नगर ब्लॉक की नामचर्चा में 15 मेंबर जसमेर, प्रवीन इन्सां, संदीप इन्सां, यादविंदर, बलबीर इन्सां, राजकुमार, आसा राम इन्सां, बनारसीदास, भंगीदास नीरज इन्सां, राजपाल इन्सां, किशोरी लाल इन्सां, सुजान बहन सहजप्रीत कौर इन्सां, प्रिंयका व कुसुम मौजूद थी।