हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके

    Earthquake in Japan

    मनिला (एजेंसी)। फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के कारण किसीप्रकार की सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गयी है। यूरोपियन-मेडिटरेनियन सीसमोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने रविवार को बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।

    भूकंप ग्रीनवीच समयानुसार आज तड़के दो बजकर दो मिनट पर आया और इसका केंद्र पुंडागुइटन क्षेत्र से करीब 84 किलाेमीटर दूर 89 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के कारण किसी व्यक्ति के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सुनामी का कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।