हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ तीन किलोग्राम...

    तीन किलोग्राम डोडापोस्त सहित नशा तस्कर काबू

    Arrested

    कैथल(सच कहूँ न्यूज)। चौकी महमूदपुर पुलिस द्वारा हांसी-बुटाना नहर पटरी (Arrested) पर नाकाबंदी दौरान समाना पंजाब साईड से साईकिल पर आ रहे एक नशा तस्कर को काबू कर लिया गया, जिसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में 3 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुई। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    तस्करों को काबू करने के लिए चलाए जा रहे (Arrested)

    पुलिस पीआरओ ने बताया कि एसपी विरेंद्र विज के आदेश अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत नशा तस्करों को काबू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत एक गुप्त सुचना मिलने पर चौकी महमूदपुर प्रभारी सबइंस्पैक्टर रोशन लाल, एएसआई जगदीप सिंह व एचसी प्रगट सिंह को साथ लेकर हांसी-बुटाना लिंक नहर मेन रोड समाना-चीका से मलिकपुर की तरफ जाने वाली कच्ची पटरी बाहद रकबा महमूदपुर पर सुबह के समय नाकाबंदी की गई।

    3 किलो डोडापोस्त हुई बरामद

    • पुलिस द्वारा कच्ची पटरी पर समाना साईड से एक साईकिल पर आ रहे
    • संदिग्ध काला पुत्र लीला निवासी तरैं जिला पटियाला पंजाब को काबू किया गया।
    • नियमानुसार कार्रवाई तहत मौके पर बुलाए गए
    • डीएसपी गुहला किशोरी लाल के समक्ष जब कट्टे की जांच की गई तो उसमें 3 किलो डोडापोस्त बरामद हुई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।