हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ राज्यपाल ने क...

    राज्यपाल ने किया पत्रिका हिन्दी गौरव का विमोचन

    Governor

    इससे हिन्दी का गौरव बढ़ेगा और देश का गौरव भी बढ़ेगा (Governor)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव (Governor)  नारायण आर्य ने शुक्रवार को राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की राजभाषा पत्रिका ‘हिन्दी गौरव’ के तृतीय अंक का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिन्दी राष्ट्र को जोड़ने वाली भाषा है। सरकारी कार्यालयों में हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे हिन्दी का गौरव बढ़ेगा और देश का गौरव भी बढ़ेगा। प्राचीन काल से ही राष्ट्र और समाज की एकता में हिन्दी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    आर्य ने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित भावना से कार्य करें (Governor)

    इससे भाषा का विकास भी होगा और राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव, विजय सिंह दहिया, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, शिवास कविराज, उप पासपोर्ट अधिकारी, अमित कुमार रावत, अधीक्षक, श्रीमती सुमन नेगी एवं सहदेव कौशिक, हिंदी अनुवादक, कृष्णा पाण्डेय, सहायक अधिकारी, श्रीमती रेनु यादव, प्रफुल चंद्र साह, कैलास कुमार एवं राजीव खेतरपाल, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक, राकेश कुमार उपस्थित थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।