हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    इजरायल में नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

    Display

    इजरायल की संसद को भंग किया जा सकता है (show)

    edit/ deepak tyagi  – post- veerpal

    तेल अवीव (एजेंसी)। इजरायल के तेल अवीव में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के (show) इस्तीफे की मांग करते हुए रैली निकाली। इजरायल के अखबार हारेट्ज के अनुसार शनिवार को रैली में वक्ताओं ने नेतन्याहू के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाइयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाषण दिया। इन कानूनी कार्रवाइयों के कारण प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। महंगे उपहार स्वीकार करने के मामले में नेतन्याहू की कथित संलिप्तता की जांच के बाद अटॉर्नी जनरल अविचाई मैन्डेलब्लीट ने उन पर भ्रष्टाचारों के आरोप लगाए गए।

    अखबार के अनुसार रैली को गैर-सरकारी संगठन ‘मूवमेंट फॉर क्वालिटी गर्वनमेंट’ ने आयोजित किया और इसमें करीब 5,000 लोग शामिल हुए

    •  कुछ दिन पहले तेल अवीव में नेतन्याहू के समर्थन में भी एक छोटी रैली निकाली गई थी।
    • मंगलवार को हुई इस रैली में करीब 2,000-3,000 लोग शामिल हुए थे
    • जिनमें से अधिकतर नेतन्याहू के लिकुड पार्टी के समर्थक थे।
    • इजरायल की राजनीति में नेतन्याहू की पकड़ कुछ समय से ढीली पड़ गई है।
    • यदि नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन 11 दिसंबर तक
    • सरकार का गठन करने में कामयाब नहीं होती हैं तो इजरायल की संसद को भंग किया जा सकता है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।