हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश यूनिवर्सिटियो...

    यूनिवर्सिटियों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं

    Politics
    Politics

    स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना  | Politics

    अमेठी (एजेंसी)। केंद्रीय कपड़ा और महिला, बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हंगामे, मारपीट और हिंसा को शर्मनाक बताया है। उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि राजनीतिक (Politics) दल छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनायें। वे अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिन के दौरे पर आइं थी। श्रीमती ईरानी ने हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर राजनीति नहीं की जानी चाहिये। गौरतलब है कि रविवार की शाम नकाबपोशों के हमले से घायल कुछ लोगों से मिलने प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स गई थीं।

    नेताओं की कठपुतली न बनें छात्र-छात्राएं  | Politics

    उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और राजनेता शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा बनाने में लगे हैं। इन जगहों पर छात्र-छात्रा अपने जीवन को संवारने के काम में लगने के साथ ही अपनी तथा देश की प्रगति की शिक्षा लेते हैं। इन सभी जगहों को राजनीति से दूर रखना ही श्रेयस्कर होगा। छात्र-छात्रा वहां उम्मीदों के साथ आते हैं। इन सभी जगहों पर राजनीति के कारण ही हिंसा तथा उपद्रव का माहौल बन जाता है। नेता इनको इस्तेमाल करते हैं। इससे छात्रों के जीवन पर असर पड़ता है।

    साधा निशाना

    • शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा बनाने में जुटे कुछ दल
    • छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ न करें
    • शिक्षण संस्थानों को राजनीति से दूर रखना ही श्रेयस्कर
    • हिंसा और उपद्रव का माहौल बनाना चिंताजनक

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।