हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा : मानव...

    बठिंडा : मानवता भलाई के कार्य कर मनाया ‘पवित्र अवतार माह’

    welfare work

    पवित्र अवतार माह की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नाम चर्चा आयोजित | Welfare Work

    • जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    बठिंडा(सुखनाम)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज जी के 101वें पवित्र अवतार माह की खुशी में महानगर बठिंडा की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (Welfare Work) गत दिवस डबवाली रोड, नाम चर्चा घर में बहुत धूमधाम से आयोजित की गई। ब्लॉक बठिंडा की बड़ी संख्या में पहुंची साध संगत ने कविराजों की ओर से अवतार माह के सम्बन्ध में से शब्द वाणी को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथ में से संतों-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़ कर सुनाए गए। साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया।

    इस मौके 45 मैंबर पंजाब गुरदेव सिंह इन्सां ने समूह साध-संगत को पूज्य परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पवित्र अवतार माह की ‘‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’’ पवित्र नारा लगाकर बधाई देते कहा कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से 134 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने साध-संगत को आगे से भी बढ़चढ़ कर इन मानवता भलाई के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

    साध-संगत को नाम चर्चा में शिरकत और अखंड सिमरन करने की अपील

    उन्होंने साध-संगत को अधिक से अधिक नाम चर्चा में शिरकत और अखंड सिमरन करने के लिए कहा। इस मौके जिला पंद्रह मैंबर, जिला सुजान बहनें, ब्लाक पंद्रह मैंबर, सुजान बहनों, सहयोगी बहनें, एरिया भंगीदास भाई और बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार व सेवादार, यूथ वैलफेयर फेडरेशन, यूथ वीरांगनांओं के जिम्मेवार और मैंबर, अलग -अलग समितियों के सेवादार व अन्य जिम्मेवारों के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।