हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Fire: सोसायटी...

    Fire: सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग

    fire

    गनीमत रही बच्ची को स्कूल छोड़ने गई थी महिला ( Fire)

    • पासपोर्ट, एजुकेशन डॉक्यूमेंट व सामान जलकर राख

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। ग्रेटर फरीदाबाद की एसआरएस रेजिडेंसी सेक्टर-88 में बुधवार एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी। ( Fire) वरना जानि नुक्सान हो सकता था। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया। लेकिन फायर बिग्रेड को आने में तकरीबन 45 मिनट का समय लगा। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें बाहर तक नजर आ रही थी। आग के कारण पूरे फ्लैट का पलस्तर से लेकर टाइलें सब उखड़ गई। इसके साथ-साथ नीचे और ऊपर वाले फ्लैट को भी नुकसान पहुंचा।

    -पीड़ित रोजी अनंगपाल कहा कि वह अपनी बिटिया को स्कूल छोड़ने गई थी, पता नहीं चल पाया कि आग कैसे लगी। आग में पासपोर्ट, एजुकेशन डॉक्यूमेंट के साथ-साथ घर के कपड़े व अन्य सामान जल गया।

    • वहीं स्थानीय निवासी विजय डिसूजा का कहना है
    • आग गीजर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हम सभी निवासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
    • मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।