हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश जयपुर के इन्द...

    जयपुर के इन्द्राबाजार में लगी आग

    Fire in Jaipur's Indrabazar - Sach Kahoon News

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की राजधानी जयपुर के इन्द्राबाजार में शनिवार दोपहर भीषण आग लग जाने से करीब एक दर्जन दुकानें जल गर्इं, जबकि एक दमकलकर्मी झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्राबाजार में दोपहर करीब एक बजे एक पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई। आग आस पास की कई कपड़ों की दुकानों तक फैल गई। करीब 15 दमकलों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाते समय एक दमकलकर्मी भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    आग से दुकानों के आगे खड़े कुछ दुपहिया वाहनों के जलने के समाचार भी है। आग लगने के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिये पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से दुकानों में लाखों रूपयों का नुकसान होने का अनुमान है। व्यापारियों का कहना है कि कपड़ों की दुकानों के बीच पटाखे की दुकान को हाल ही में लाइसेंस दिया गया है।