हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दो हाकी खिलाड़...

    दो हाकी खिलाड़ियों की  गोली मारकर हत्या

    Murder

    पटियाला (सच कहूँ ब्यूरो)। पटियाला में दो हाकी खिलाड़ियों की आपसी रंजिश के चलते गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह की है। बिजली बोर्ड में कार्यरत हाकी खिलाड़ी अमरीक और सिमरजीत पटियाला के प्रताप नगर से वॉलीबाल खेल कर घर वापिस जा रहे थे। रास्ते में किसी व्यक्ति के साथ इनकी बहस हो गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपने घर से राइफल लाकर दोनों पर गोली बरसानी शुरु कर दी। अमरीक के सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने बीच बचाव भी किया और इसी दौरान व्यक्ति ने दूसरी गोली चला दी, जो सिमरजीत को लगी और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।