हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More

    फिलीपींस में हेलीकॉप्टर हादसा

    Helicopter Crash

    राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख समेत सात घायल | Helicopter Crash

    मनीला (ऐजेंसी)। फिलीपींस के लागुना प्रांत में गुरुवार को पुलिस विभाग का एक (Helicopter Crash)हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख जनरल आर्ची गैम्बोआ समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस आपात विभाग के अधिकारी कैप्टन एड्गर मिगुएल ने बताया कि इस हादसे में श्री गैम्बोआ और चार अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

     हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट भी

    • सभी को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    • एक पुलिस अधिकारी बेहोश हो गए थे और एक अन्य को सिर में चोट आयी है।
    • हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के तुरंत बाद उसके इंजन में आग लग गयी थी जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया।
    • हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।