हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लॉकडाउन से नि...

    लॉकडाउन से निर्मल हुआ यमुना का पानी

    Yamuna Water

    नई दिल्ली (एजेंसी)। Aaj Ki Taza Khabar in Hindi: करोना के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। आज इसका 12वां दिन है। सब कुछ बंद होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बीच प्रकृति का एक अलग ही रंग देखने को मिला है। वायु प्रदूषण में बेतहाशा कमी आई है। दिल्ली-एनसीआर के लोग स्वच्छ हवा में सांस ले रहे हैं वहीं पंजाब के जालंधर से हिमाचल की बफीर्ली चोटियां नजर आने लगी हैं। इतना ही नहीं जिन नदियों की सफाई के लिए सरकारें सैकड़ों करोड़ खर्च कर रही थीं अब वो अपने आप स्वच्छ हो गई हैं। जी हां, देश की प्रमुख नदियां गंगा और यमुना न सिर्फ साफ हो गई हैं बल्कि इनका जल स्तर भी बढ़ रहा है।

    • गंगा-यमुना का पानी इतना साफ हो गया है कि लोग चकित रह गए है।
    • दरअसल लोकडाउन के चलते सभी इंडस्ट्री बंद हैं।
    • छोटे से लेकर बड़े-बड़े कारखाने कोरोना वायरस के खौफ के चलते बंद पड़े हैं।
    • यही कारण है कि इन नदियों का पानी साफ हो गया है।

    यमुना नदी में गंदगी के कारण सफद झाग दिखाई देते थे

    दिल्ली में यमुना का पानी इतना साफ दिखााई दे रहा है कि लोग चकित हैं। क्योंकि यहां यमुना का पानी हमेशा गंदा दिखता था। तमाम कारखानों से निकलने वाला कचरा यमुना में ही गिरता था। यही कारण है कि अब पानी निर्मल होने लगा है। यहां तक कि दिल्ली में यमुना नदी में गंदगी के कारण सफेद झाग सा दिखाई देता था लेकिन अब नदी का पानी बिल्कुल स्वच्छ हो गया है। बनारस में गंगा किनारे चलने वाली नाव भले ही ठहरी हुई हैं लेकिन गंगा का शांत जल लोगों को बहुत सुखद अनुभूति करा रहा है।

    • गंगा नदी भी काफी निर्मल हुई -उधर गंगा नदी भी अब काफी निर्मल दिख रही है।
    • कानपुर और बनारस जैसे शहरों से गंगा का पानी साफ नजर आ रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।