हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home फीचर्स बच्चों का कोना कोरोना का कहर...

    कोरोना का कहर

    Coronavirus

    कोरोना के कहर से कांप उठा संसार।अब भी संभल जाओ दुनिया के लोगो,
    वर्ना चारो और मच जाएगा हाहाकार।।
    देशभक्ति की बाते करते-करते जो कभी नही थकते।
    वही किसी के समझाने पर अपने घर क्यों नही रुकते।।
    प्रशासन को सख्ती करने पर क्यों करते हो मजबूर।
    कुछ दिन की बात है प्यारो,रह लो एक दूसरे से दूर।।
    विकट विपदाओं के घेरे में भारत माता आज घिरी है।
    संकट की घड़ी में एक-दूजे से दूरी ही आज भली है।।
    आओ मिलकर पूरे विश्व को ऐसा कुछ कर दिखलाये।
    पूरे विश्व में भारत माता की जय जयकार हो जाये।।
    बस कुछ दिन घर रहकर अपने देश के काम आ जाओ।
    दुनिया भर को गर्व तुम पर हो, ऐसा कुछ कर दिखलाओ।।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।