हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तालियां व फूल...

    तालियां व फूलों की बारिश कर बढ़ाया डेरा श्रद्धालुओं का हौसला

    Dera Devotees

    राजपुरा(सच कहूूँ/जतिन्द्र लक्की)। पिछले कई दिनों से जहां पूरा देश कोरोना रूपी बारूद के ढेर पर बैठा एक अनजान दुश्मन के साथ जंग लड़ रहा है, वहीं डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्लफेयर फोर्स विंग के सेवादार अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए लगातार मानवता भलाई के कार्यों में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी अनुसार पिछले कई दिनों से जहां ब्लॉक राजपुरा के सभी जिम्मेदार और सेवादार अपनी अपने निश्चित स्थानों पर पूरी तनदेही और नियमों के साथ सेवा कर रहे हैं उसी तरह अलग अलग स्थानों पर आज डेरा श्रद्धालुओं की ओर से किए जा रहे दवा के छिड़काव (सैनीटाईज) के समय वहां मौजूद लोगों ने डेरा श्रद्धालुओं का फूल पत्तियां छिड़क कर और ताली बजा कर हौसला अफजायी की।

    स्थानीय आदर्श कालोनी में से डॉक्टर आशीष कौशल और डॉक्टर खुराना ने इस नेक काम की प्रशंसा करते हुए सभी सेवादारों के सेहतमंद रहने की कामना की। प्रेमी राजेश ने बताया कि यह हौसला अफजायी हमारी नहीं है यह हौसला अफजायी पूरी इंसानियत की है। जो भी कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, डॉक्टर साहब, पत्रकार भाई और दर्जा चार के कर्मचारियों के साथ जो भी भाई बहनें अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। यह हौसला अफजायी उनकी है। हम दिल से धन्यवाद करते हैं। हलका विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज का जो सेवादारों की की इस सेवा में पूरी तरह सहयोग दे रहे हैं। इस मौके सेवक राहुल इन्सां, प्रदीप इन्सां, गुरसेवक इन्सां, अभिषेक इन्सां आदि उपस्थित थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।