हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कहीं राहत, कह...

    कहीं राहत, कहीं सख्ती: Lockdown 2.0

    Lockdown in Haryana

    नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17265 हो गई है। देश में कोरोना से अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा, लेकिन 20 अप्रैल यानी आज से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिन्हित क्षेत्रों में कुछ छूट दी है। जिन इलाकों में अभी भी कोरोना वायरस का खतरा है, वहां किसी तरह की छूट नहीं है और सख्ती बरती जा रही है।

    दिल्ली

    • दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में किसी तरह की छूट ना देने का फैसला किया है।
    • राज्य में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस पॉजिटिव के मामले लगातार बढ़े हैं।
    • सरकार का फैसला अगले एक हफ्ते तक सख्ती बरती जाए।

    उत्तर प्रदेश

    • उत्तर प्रदेश में सोमवार से कुछ हद तक कामकाज में छूट दी जाएगी।
    • सरकारी दफ्तरों में 33 फीसदी स्टाफ का आना शामिल है।
    • आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी जैसे जिलों में कोई छूट नहीं होगी।
    • जो हॉटस्पॉट तय किए थे, वह सील ही रहेंगे।
    • 20 अप्रैल की रात से टोल टैक्स लेना शुरू।
    • सरकारी दफ्तरों में अधिकतम 33 फीसदी स्टाफ उपस्थित रहने की छूट।

    मध्य प्रदेश

    • भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा।
    • सिर्फ 26 जिलों में कुछ हदतक सरकारी दफ्तर, औद्योगिक गतिविधियों को इजाजत।

    महाराष्ट्र

    • महाराष्ट्र में ग्रीन और ऑरेंज जोन में कुछ हद तक औद्योगिक गतिविधि शुरू होंगी।
    • कर्मचारियों को काम के लिए दूर यात्रा करने की इजाजत नहीं।
    •  सभी जिले के बॉर्डर सील ही रहेंगे, सिर्फ जरूरी क्षेत्र के लोगों को इजाजत।

    बिहार

    • सरकारी दफ्तरों में आज से कामकाज शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी।
    • 33% स्टाफ दफ्तर में आएगा।
    • राज्यभर में तीन हजार से अधिक उद्योग फिर शुरू होंगे, सोशल डिस्टेंसिंग-सैनिटाइजेशन का पालन जरूरी।