हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश ऋषि कपूर के न...

    ऋषि कपूर के निधन पर शोकाकुल हुए अमिताभ

    Rishi Kapoor Death

    मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने साथी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में भावुकता भरे शब्दों में लिखा , “वो गया। ऋषि कपूर गये। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।” बॉलीवुड की फिल्मों में अमिताभ और ऋषि की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही। उन्होंने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया था , जिनमें अमर अकबर एंथनी, कुली, नसीब, कभी-कभी , अजूबा और हाल में आई फिल्म 102 नाटआउट शामिल है।

    • ऋषि कपूर का गुरुवार को यहां 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
    • अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कल यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।