हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पुष्कर में मि...

    पुष्कर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, कर्फ्यू लगाया

    Corona

    अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में पहला कोरोना पोजिटिव मरीज मिल जाने के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने पुष्कर की सीमाओं को सील करते हुए ग्राम पंचायत बांसेली के वार्ड 3, गनाहेड़ा के वार्ड 9 को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 89 रेलवे फाटक होते हुए देवनगर क्षेत्र को समाहित कर कर्फ्यू घोषित किया है। (Corona in Rajsthan) कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही पुष्कर की सब्जी मंडी भी बंद कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कल शाम अहमदाबाद से लौटा एक युवक कोरोना पोजिटिव आया। उसके तत्काल बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. आर.के. गुप्ता ने युवक के परिवार के सत्रह सदस्यों की स्क्रीनिंग कर उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड भिजवा दिया है।

    • पुष्कर में मिला पहला कोरोना पोजीटिव देवनगर रोड पावर हाउस होटल श्रीराज के पीछे रहने वाला है।
    • जो कि ग्राम बांसेली की सरहद से जुड़ा हुआ है।
    • ऐसे में न केवल पुष्कर बल्कि देवनगर, बांसेली, गनाहेड़ा जैसे क्षेत्र भी संकट के दायरे में आ गए है।
    • इन क्षेत्रों में अनेकों होटलें है जहां अभी तक विदेशी पर्यटक मौजूद हैं।

    झुंझुनूं एवं हनुमानगढ़ जिले में अब एक भी कोरोना मरीज नहीं

    राजस्थान में कोरोना प्रभावित 31 जिलों में इसके मामले चार हजार के पास पहुंच गए लेकिन सैंकड़ों मरीजों के ठीक होने से अब जहां प्रदेश में कोरोना के लगभग पन्द्रह सौ मरीज रह गए हैं वहीं झुंझुनूं एवं हनुमानगढ़ जिले में इसका एक भी मरीज नहीं है। चिकित्सा विभाग की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना के 84 नये मामले सामने आने से इनकी संख्या बढ़कर 3898 पहुंच गई लेकिन प्रदेश में जिस तरह से मरीजों के ठीक होने के मामले बढ़ने से अब अस्पतालों में 1537 मरीज रह गये है। अब तक 2253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1993 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी हैं। राज्य में झुंझुनूं एवं हनुमानगढ़ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना के सभी मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।