हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राहत: सरसा मे...

    राहत: सरसा में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आई नागेटिव

    Corona negative report

    दोनों मरीजों को अस्पताल से दी गई छुट्टी

    (Corona negative report in Sirsa)

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। सरसा के लिए शुक्रवार को एक बड़ी राहत की खबर आई है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों मरीजों गांव डबवाली निवासी 62 वर्षीय दर्शन सिंह व गांव लोहगढ़ निवासी 60 वर्षीय बलजीत कौर को नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों अब 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन रहेंगे। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान व सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन सहित अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने दोनों ठीक हुए लोगों का तालियां बजाकर स्वागत किया।

    • तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों को एंबूलेंस में बैठाकर घर भेजा गया।
    • सरसा में अब तक कुल 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
    • जिनमें से छह उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
    • सरसा के नागरिक अस्पताल में अब एक मरीज का उपचार चल रहा है।

    डीसी, सीएमओ व स्टाफ सदस्यों ने तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन

    गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले नांदेड़ साहिब से पंजाब की बसों से 18 लोग डबवाली पहुंचे थे। इनमें एक महिला व एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिन्हें सरसा के नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया था। 16 अन्य लोगों को डबवाली में अंबेडकर कॉलेज में क्वारेंटाइन किया गया था। 14 दिन की क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने के बाद सभी 16 लोगों को बृहस्पतिवार को घर भेजा गया था और होम क्वारेंटाइन किया गया है। आज कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों मरीजों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई जिसके बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

    सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि नांदेड़ से लौटे दो मरीज पॉजिटिव मिले थे। दोनों का 15 दिनों तक नागरिक अस्पताल में उपचार किया गया। आज दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अब दोनों मरीज अपने घर में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

    स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई है। सरसा में दाखिल तीन में से दो मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौट रहे हैं। यह बड़ी खुशी की बात है। आमजन से अपील है कि वे मास्क पहने व सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। शीघ्र ही कोरोना महामारी में योद्धा के रुप में लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशासन सम्मानित करेगा।
    -उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।