हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home रंगमंच आयुष्मान ने अ...

    आयुष्मान ने अमिताभ के साथ शेयर की अपनी तस्वीर

    Ayushmann Khurrana

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुये उनकी तारीफ की है। आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म गुलाबो सिताबो को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें दोनों सितारे अलग अंदाज में नजर आएंगे। आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अमिताभ की तारीफ की।

    आयुष्मान ने फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दोनों सितारे गुलाबो सिताबो वाले लुक में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जो व्यक्ति विशेष मेरे समक्ष बैठे हैं वो सदी के महानायक हैं। अच्छी बात है कि भेष बदलकर वो अपने गेटअप में बैठे हैं नहीं तो मेरी कहां मजाल कि मुझे फर्क नहीं पड़ता वाला एक्सप्रेशन बनाऊं। वैसे ट्रेलर जल्द आ रहा है। ” फिल्म गुलाबो सिताबो को शूजित सरकार ने निर्देशित किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।