हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली में पे...

    दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपये पर, मुंबई में 80 के पार

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 73 रुपये प्रति लीटर पर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गयी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। इन तीन दिनों में दोनों जीवाश्म ईंधन करीब ढाई प्रतिशत महँगे हो चुके है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का मूल्य 54 पैसे बढ़कर 73 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। तीन दिन में यह 1.74 रुपये यानी 2.44 प्रतिशत महँगा हो चुका है। मुंबई में इसकी कीमत 52 पैसे बढ़कर 80.01 रुपये, चेन्नई में 48 पैसे बढ़कर 77.08 रुपये और कोलकाता में 52 पैसे बढ़कर 74.98 रुपये प्रति लीटर रही।

    Petrol Price

     

    डीजल दिल्ली में 58 पैसे महँगा होकर 71.17 रुपये प्रति लीटर बिका। तीन दिन में इसके दाम 1.78 रुपये यानी 2.57 प्रतिशत बढ़े हैं। कोलकाता में इसकी कीमत 62 पैसे बढ़कर 67.33 रुपये, मुंबई में 55 पैसे बढ़कर 69.92 रुपये और चेन्नई में 49 पैसे बढ़कर 69.74 रुपये प्रति लीटर हो गई।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

           महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————73.00(+0.54)——-71.17(+0.58)
    • कोलकाता———74.98(+0.52)——-67.33(+0.62)
    • मुंबई————-80.01(+0.52)——-69.92(+0.55)
    • चेन्नई————77.08(+0.48)——-69.74(+0.49)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।