हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हजार 186 पहुंची

    Coronavirus

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज 118 नये मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 हजार 186 पहुंच गई वहीं तीन मरीजों की और मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 275 हो गई। चिकित्सा विभाग की सुबह साढ़े दस बजे जारी रिर्पोट के अनुसार नये मामलों में सर्वाधिक 39 मामले भरतपुर में सामने आये हैं जिससे वहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 937 पहुंच गई।

    इसी तरह पली में 34, जयपुर 19, अजमेर में पांच, नागौर चार, चुरु, डूंगरपुर एवं कोटा में तीन-तीन, अलवर, बाड़मेर एवं टोंक में दो-दो एवं झालावाड़ में एक नया मामला सामने आया। इसके अलावा नये मामलों में एक मामला अन्य राज्य के व्यक्ति का भी शामिल हैं। इससे जयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2497, पाली में 721, कोटा 544, नागौर 531, अजमेर 409, अलवर 249, बाड़मेर 119, चुरु 183, डूंगरपुर 388, झालावाड़ 341 एवं टोंक में 180 हो गई जबकि प्रदेश में अन्य राज्यों के कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या भी बढ़कर 59 पहुंच गई।

    जयपुर में मृतकों की संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई

    प्रदेश में अब तक बांसवाडा में 90, बारां मे 62, भीलवाडा में 186, बीकानेर में 121, बूंदी में नौ,, चित्तौडगढ़ में 199, दौसा 76, धौलपुर मे 96, श्रीगंगानगर में 19, हनुमानगढ में 34, जैसलमेर में 79, जालोर में 185,झुंझुनूं में 202, जोधपुर में 2076, करौली में 36, प्रतापगढ में 14, राजसमंद 166, सवाई माधोपुर में 54, सीकर में 348, सिरोही 266, एवं उदयपुर में 597 कोरोना के मामले सामने आ चुके है। कोरोना से राजधानी जयपुर में दो और पाली में एक और व्यक्ति की मौत हो गई इससे प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 पहुंच गई।

    इससे जयपुर में मृतकों की संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई वहीं पाली में आठ हो गई। राज्य में अब तक जांच के लिए पांच लाख 71 हजार 543 सैंपल लिय गये जिनमें पांच लाख 56 हजार 40 मामलों की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई हैं जबकि 3317 मामलों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। हालांकि राज्य में अब तक 9175 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें 8784 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।