हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    मानवता भलाई कार्यों में न्यूजीलैंड की साध-संगत लहरा रही परचम

    बेटी के जन्मदिन पर पारिवारिक सदस्यों ने किया रक्तदान

    ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार सिमरप्रीत इन्सां ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मानवता भलाई कार्य करके मनाया। परिवार द्वारा डिसेबल सिटीजन सोसायटी न्यूजीलैंड के अंतर्गत शारीरिक व दिमागी रूप से अपंग लोगों के साथ केक काटा गया। इसके अलावा उक्त लोगों को खाने-पीने की सामग्री गिफ्ट के तौर पर दी गई। डिसेबल सिटीजन सोसायटी, न्यूजीलैंड 17 से लेकर 65 वर्ष की आयु के उन लोगों को सहारा व काम देती है जो शारीरिक व दिमागी रूप से अपंगता झेल रहे हैं व समाज में उन्हें अकेलेपन में जीवन व्यतीत करने को मजबूर होना पड़ता है। इस मौके पर सिमरप्रीत के पारिवारिक सदस्यों द्वारा रक्तदान भी किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।