हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

    Petrol and diesel prices rise again
    नयी दिल्ली l पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला एक दिन के ठहराव के बाद सोमवार को फिर शुरू हो गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत पाँच पैसे बढ़कर 80.43 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य भी 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये प्रति लीटर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 07 जून से शुरू हुआ। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल अब तक 9.17 रुपये यानी 12.87 प्रतिशत और डीजल 11.14 रुपये यानी 16.05 प्रतिशत महँगा हुआ है। कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत पाँच-पाँच पैसे बढ़कर क्रमश: 82.10 रुपये और 87.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में यह चार पैसे महँगा होकर 83.63 रुपये प्रति लीटर पर रहा। डीजल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 12-12 पैसे की बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 75.64 रुपये और 78.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में डीजल 11 पैसे महँगा होकर 77.72 रुपये प्रति लीटर बिका।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।