हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सोपोर में आतं...

    सोपोर में आतंकवादी हमला, सीआरपीएफ जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

    Terrorist Attack in Sopore

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर बुधवार को आतंकवादी हमले में एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की मौत हो गयी तथा तीन अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बारामूला में सोपाेर के मॉडल टाउन में सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें चार जवान और एक नागरिक घायल हो गया। घायलों को तुरंत एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक जवान और एक नागरिक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के दो और जवानों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।