हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Arrested : अभी भी हेकड़ी नहीं गयी विकास दुबे की

    09_07_2020-vikas_dubey_arre

    विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं

    उज्जैन l मध्यप्रदेश की उज्जैन पुलिस की आज गिरफ्त में आने के बाद भी उत्तरप्रदेश के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की हेकड़ी गयी नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास दुबे को सुबह यहां महाकाल थाना क्षेत्र परिसर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर महाकाल मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस के जवान उसे वाहन में बिठा रहे थे, तब वह भीड़ की तरफ मुखातिब होते हुए जोर से कह रहा है ”मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।” इस घटना की वीडियो तत्काल वायरल हो गया।
    इस बीच विकास के कुछ साथियों के भी हिरासत में लेने की सूचना आयी थी, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विकास दुबे से यहां पुलिस अधीक्षक स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश पुलिस को दे दी गयी है और वहां का पुलिस दल प्रोडक्शन वारंट के तहत उसे लेने शीघ्र ही मध्यप्रदेश पहुंच सकती है। विकास की गिरफ्तारी से जुड़े बहुत से सवाल हैं, जिनका जवाब अभी आना शेष है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कब और कैसे पहुंचा। उसके एक रिश्तेदार को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शहडोल जिले से दो दिन पहले हिरासत में लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।