हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home खेल टोरिनो को हरा...

    टोरिनो को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचा इंटर मिलान

    Serie-A League

    रोम (इटली)। इटालियन क्लब एसी मिलान ने सेरी-ए लीग में अपना अजेयक्रम जारी रखते हुए टोरिनो को 3-1 से हराकर लीग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। टोरिनो के लिए आंद्रिया बेलोटी ने 17वें मिनट में गोलकीपर समीर हैंडानोविच की गलती का फायदा उठाकर गोल दाग दिया और टोरिनो ने इस बढ़त को हॉफ टाइम तक कायम रखा।

    हॉफ टाइम के बाद एश्ले यंग ने 48वें मिनट में गोल करके इंटर मिलान को बराबरी पर ला दिया और फिर डिएगो गोडिन ने 51वें मिनट में गोल करके मिलान को आगे कर दिया। इसके बाद लौटरो मार्टिनेज ने 61वें मिनट में मिलान का तीसरा गोल करके उसके टोरिनो पर 3-1 की जीत दिला दी। इस जीत से इंटर मिलान की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसके 68 अंक हो गए हैं। लाजियो के भी 68 अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर में मिलान से पीछे है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।