हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home खेल Sports: ऋषभ प...

    Sports: ऋषभ पंत से काफी प्रभावित हैं ग्रीम स्वान

    Rishabh Pant

    नई दिल्ली (एजेंसी)। इंग्लैंड के पूर्व आफ स्पिनर ग्रीम स्वान भारत के उभरते खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से प्रभावित हैं। स्वान ने स्टार स्पोट के शो क्रिकेट कनेक्टेड भारत के युवा खिलाड़ियों के बारे में कहा, ‘जब आप भारत के युवा खिलाड़ियों की बात करते हैं तो भारत के जिस खिलाड़ी ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है वह ऋषभ पंत हैं। वह जिस अंदाज में बेखौफ खेलते हैं उससे मैं काफी प्रभावित हूं। भारत के पूर्व आॅलराउंडर इरफान पठान ने पंत के लिए ठीक कहा है कि उसे टीम का पूरा समर्थन मिल रहा है।

    पूर्व आॅफ स्पिनर ने कहा, ‘जब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड आई थी तो पंत ने ट्रेंट ब्रिज में पहली या दूसरी ही गेंद पर स्पिन गेंदबाज के सर के ऊपर से सीधा छक्का मार दिया। मुझे उसी समय लग गया कि इस खिलाड़ी में टेस्ट क्रिकेट के लिए कुछ खास है। वह युवा खिलाड़ी है लेकिन वह अपने खेल को लेकर समर्पित है। सबसे अच्छी बात यह है कि पूरी टीम उनका पूरा समर्थन करती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।