हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा परीक्षा देने ...

    परीक्षा देने जा रही छात्राओं की गाड़ी ट्रक से टकराने से एक छात्रा की मौत

    Accident

    सरसा। हरियाणा में सिरसा जिले के सुखचैन गांव व भादडा से मोहाली में परीक्षा देने जा रही छात्राओं की टवेरा गाड़ी ट्रक से जा टकराई जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक सहित सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मानसा पुलिस ने आज यहां बताया कि सिरसा जिले के गांव भादडा और सुखचैन से मोहाली में ईटीटी की परीक्षा देने जा रही लड़कियों की टवेरा गाड़ी की मानसा के कस्बा भीखी के समीप ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिससे एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह लड़कियाँ, गाड़ी का ड्राइवर और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो लड़कियों को मानसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है । छह अन्य घायलों को बड़े अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।