हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More

    Fire: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे

    Kairana News
    Kairana News: संदिग्ध परिस्थितियों में साधु की झोपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव झाड़खेड़ी में खाटू श्याम मंदिर परिसर में झोपड़ी डालकर रह रहे एक युवा साधु की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिसमें झोपड़ी के अंदर सो रहा साधु आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मामला क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी का है। यहां पर गांव में स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में राहुलनाथ नामक युवा साधु झोपड़ी डालकर रह रहे है। राहुलनाथ गांव झाड़खेड़ी के ही निवासी है और पिछले सात-आठ दिन पहले ही साधु बने है। सोमवार रात्रि करीब 12 बजे वह अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की तपिश से राहुलनाथ की आंख खुल गई। उसने किसी तरह से झोपड़ी से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। Kairana News

    घटना के बाद साधु ने गांव के लोगों को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी। साथ ही, पुलिस और दमकल विभाग को भी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। साधु राहुलनाथ ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानबूझकर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि झाड़खेड़ी गांव में एक कुटी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है कि आखिर मामला क्या है। हालांकि मामले से जुड़ी कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कैराना में एटीएस की छापेमारी, चार संदिग्ध हिरासत में