हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश HARYANA NEWS:...

    HARYANA NEWS: हरियाणा में भागकर शादी करने वालों पर बनेगा कानून! जानिये भाजपा विधायक ने क्या कहा…

    HARYANA NEWS:
    HARYANA NEWS: हरियाणा में भागकर शादी करने वालों पर बनेगा कानून! जानिये भाजपा विधायक ने क्या कहा...

    HARYANA NEWS: चंडीगढ़, सच कहूँ/देवीलाल बारना । हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहा। तीसरे दिन प्रश्नकाल व शून्यकाल के बाद लॉ एंड आॅर्डर को लेकर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायिका गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा में रोजाना 3 मर्डर और 5 रेप हो रहे हैं। केंद्र सरकार हरियाणा को सबसे सुरक्षित बताती है। हमें इस पर राजनीति करने के बजाय लोगों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने हिमानी नरवाल के मर्डर का भी जिक्र किया। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य सदन के माध्यम से गलत जानकारियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं जोकि सही नहीं है।

    इस दौरान महिपाल ढांडा ने सदन में भाजपा सरकार व कांग्रेस के दौरान अपराध के आंकड़े प्रस्तुत किए। इस दौरान कांग्रेस ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बीबी बत्रा ने भी आकंड़े प्रस्तुत किए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने लॉ एंड आर्डर पर कांग्रेस को घेरा और मिर्चपूर कांड का जिक्र किया कि उस वक्त गीता भुक्कल मंत्री थी। इस पर गीता भुक्कल खड़ी हो गईं और बोली कि गलत जानकारी दी जा रही है कि मै मंत्री थी। गीता भुक्कल ने कहा कि यह 2005 की घटना है और मैं मंत्री नहीं थी और सभी परिवारों को विस्थापित करने का काम किया गया। कृष्ण बेदी ने कुरुक्षेत्र में हुए मर्डर का भी जिक्र किया। इस दौरान सदन हंगामे से गूंज उठा तो स्पीकर हरविंद्र कल्याण बोले कि लॉ एंड बॉर्डर पर चर्चा की जा रही है, यहां के लॉ एंड आॅर्डर की भी चिंता करो। अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला सीएम सिटी है लेकिन यहां लगातार क्राइम रेट बढ़ रहा है। इस मामले में सरकार को सख्त फैसले लेना चाहिए। अरोड़ा ने सरकार को सलाह दी कि सरकार जयंतियां मनाती है, लेकिन पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था का जो काम करना होता है, उसे कर नही पा रही।

    शादी से पहले माता-पिता की अनुमति लेना अनिवार्य हो | HARYANA NEWS

    सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने समय कम होने पर स्पीकर पर तंज करना। उन्होंने कहा कि जब सदस्यों में लड़ाई होती है तो आप पूरा आनंद लेते हो। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई। कल्याण ने कहा कि आप चेयर को ऐसा नहीं कह सकते हैं। मैं अपना काम कर रहा हूं। आपको जो भी कहना है कि वह आप लिखित में दीजिए। गौतम ने कहा कि आजकल हर घर में एक बड़ी समस्या है कि लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर लेते हैं। सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे शादी करने के लिए दोनों को अपने माता-पिता की अनुमति लेनी जरूरी हो।

    सीएम द्वारा पुरानी अखबार कटिंग दिखाने पर कांग्रेस का वॉकआउट

    वहीं सीएम नायब सैनी द्वारा कानून व्यवस्था पर कांग्रेस शासन के दौरान की पुरानी अखबार की कटिंग दिखाए जाने को लेकर कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एतराज जताया और कहा कि सरकार को मौजूदा हालातों पर बात करनी चाहिए। वहीं इसके बाद कांग्रेस द्वारा सदन से वॉकआउट कर दिया गया।