हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश दो बच्चों, पत...

    दो बच्चों, पत्नी की हत्या करके आत्महत्या की

    murder

    श्रीगंगानगर। राजस्थान में बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों का गला दबाकर हत्या करके खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सुबह ग्रामीणों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस ने बताया कि घटना कल देर रात की है। सूरजड़ा गांव में जेठाराम मेघवाल (34) ने पहले पत्नी शारदा (30), बेटे जितेन्द्र (9) और बेटी आयशा (4) चार की गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद दूसरे कमरे में जाकर पंखे के हुक से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। घटना रात करीब दो बजे के बाद की है।

    House Collapses in Barmer

    घटना की सूचना मिलने के बाद गजनेर थाना अमर सिंह सुरजड़ा गांव पहुंचे। पुलिस के अनुसार घटना की वजह अभी तक पता नहीं चली है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई किए जाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गजनेर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है।। मृतक शारदा का पीहर बीकानेर जिले में ही श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के मण्डाल गांव में है। उसके पीहर वाले भी सूरजडा गांव पहुंच गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जेठाराम के परिवारजनों तथा अड़ोस पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।