हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ऊंचागांव में ...

    ऊंचागांव में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर

    Kairana News
    Kairana News: ऊंचागांव में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर ऊंचागांव में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं के द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया गया। रविवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में कैराना-कांधला मार्ग पर स्थित एक विवाह मंडप परिसर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माँ भारती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके करके किया गया। Kairana News

    कार्यक्रम में आसपास व दूर-दराज से साधु-संतों व सामाजिक संगठनों के नुमाइंदों समेत भारी संख्या में हिन्दू धर्म के लोगो ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दूओं में एकता, सांस्कृतिक चेतना का संचार और सामाजिक समरसता को मजबूत करना रहा। सम्मेलन की अध्यक्षता योगी डा. गौतम नाथ द्वारा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र सिंह एवं अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद की क्षेत्रीय अध्यक्षा डा. अंजली सैनी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वृंदावन से आए महाराज प्रेमानंद के शिष्य लाडली महाराज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहें। वक्ताओं ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जाति-पाती के संकीर्ण बंधन को तोड़कर एकता के सूत्र में बंधने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने हिन्दू समाज की एकता एवं सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया।

    कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज कैराना के प्रधानाचार्य राजीव कुमार द्वारा किया गया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर रामडा की बालिकाओं ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति का संदेश देती एवं नशे के दुष्प्रभाव को वर्णन करती शानदार नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम समिति में मास्टर पंकज, मास्टर नाथीराम, रेणु सैनी, रामपाल एडवोकेट कतार सिंह व तेज बहादुर सिंह आदि शामिल रहें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, भाजपा नेता अनिल चौहान, रवींद्र प्रधान, जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, बार एसोसिएशन कैराना के पूर्व महासचिव आलोक चौहान, संजीव चौहान एडवोकेट, अमित चौहान व रोबिन चौहान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– भिवानी में काबू वाहन चोर हत्यारा निकला, फतेहाबाद में की थी महिला की हत्या