हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    मरने के बाद जिंदा हुआ शख्स, किया हैरान कर देने वाला दावा

    man-alive-after-death,

    एडिनबर्ग। मरने के बाद इंसान के साथ क्या होता है, वो कहां जाता है, कैसे जाता है इन तमाम सवालों के जवाब संत-महात्माओं ने बहुत पहले दे दिए हैं। वहीं एक शख्स ने मौत के बाद घटित होने वाले अनुभव करने का दावा किया है। 60 वर्षीय स्कॉट ड्रूमंड दावा करते हैं कि जब उनकी उम्र 28 साल की थी, तब स्कीइंग के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनके हाथ का अंगूठा टूट गया था। (Man Alive After Death) आॅपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब बूढ़े हो चुके स्कॉट बताते हैं कि उन्होंने नर्स को डरकर भागते देखा और डॉक्टर्स को बुलाते हुए सुना। घटना के 20 मिनट बाद उन्होंने खुद को जिंदा पाया।

    ऐसी थी वो दुनिया

    • स्कॉट कहते हैं कि उन्होंने नर्स को उनके मरने के बारे में चिल्लाते हुए सुना।
    • तभी महसूस हुआ कि उनके बगल में कोई अदृश्य शक्ति थी।
    • उस शक्ति ने उन्हें पलक झपकते ही एक बेहद खूबसूरत मैदान में खड़ा कर दिया।
    • वे उस अदृश्य शक्ति के पीछे-पीछे चल दिए।
    • इस खूबसूरत मैदान में सुंदर और रंग-बिरंगे फूल थे, कमर तक आने वाली मखमली घास थी।
    • सफेद बादल उन्हें छू रहे थे।
    • शक्ति ने उन्हें पीछे मुड़कर नहीं देखने के लिए कहा था।
    • बार्इं तरफ काफी लंबे और खूबसूरत पेड़ थे।
    • ऐसे पेड़ उन्होंने पहले कभी नहीं देखे।
    • दूसरी तरफ खूबसूरत फूल थे।
    • वे कहते हैं अब भी उन्हें वो सुंदर फूल याद हैं।
    • स्कॉट का कहना है कि दूसरी दुनिया में बेहद शांति थी।

    कैसे हुए दोबारा जिंदा?

    स्कॉट ने कहा कि वे अदृश्य शक्ति के कहने पर बादलों की ओर जा रहे थे, इसी बीच किसी ने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा कि अभी तुम्हारा समय नहीं है, तुम्हें और भी बहुत कुछ करना है। इस आवाज के बाद झटके से वे अपने शरीर में आ गए। उनका कहना है कि इस घटना के बाद जीवन के प्रति नजरिया ही बदल गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।