हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब निगम के पेमें...

    निगम के पेमेंट कलेक्टर कर्मचारी के एक व्यक्ति ने मारा थप्पड़, मामला दर्ज

    • कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर वाहन लगाकर किया प्रदर्शन

    • एसएचओ भड़के, आरोपी गिरफ्तार, बयान देकर कार्रवाई करवाओ, धरना लगाने की क्या जरुरत

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) नगर निगम द्वारा शहर में कूड़ा प्रबंधन के लिए वसूली जा रही 50 रुपए प्रति घर फीस न अदा करने पर आज सर्कुलर रोड़ गली नं 5 में चालान देने गए पेमेंट कलेक्टर कर्मचारी के एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। जिसके रोष में निगम के कर्मचारियों ने उक्त व्यक्ति के घर के बाहर धरना लगाया गया। विवाद को बढ़ता देख उक्त व्यक्ति पास के ही एक आप नेता के घर में घुस गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। परंतु कर्मचारियों द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के बाहर धरना लगा दिया।

    शहर में हर घर से 50 रुपए कूड़ा कलेक्शन फीस ली जाती है

    जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर में हर घर से 50 रुपए कूड़ा कलेक्शन फीस ली जाती है। लेकिन सर्कुलर रोड़ गली नं 5 निवासी नवनीत उर्फ नीशू द्वारा फीस नहीं दी जा रही थी। जिसके लिए पेमेंट कलेक्टर आदेश ठाकुर पुत्र कल्याण ठाकुर आज उक्त व्यक्ति को चालान देने के लिए गए थे। जब आदेश ने नवनीत को चालान की कॉपी दी तो उसने चालान की कॉपी फाड़ दी और आदेश के मारपीट शुरु कर दी। जिसके बाद आदेश ने अन्य कर्मचारियों को सूचना दी।

    सूचना मिलने पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, करतार सिंह, गुरजिंदर सिंह व प्रदीप कुमार के नतृत्व में सभी कर्मचारी उक्त घर के बाहर इकट्ठा हुए और घर के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का रोष देखते हुए नवनीत पास के ही आम आदमी पार्टी के नेता के घर जाकर घुस गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने नवनीत को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

    इसके बाद कर्मचारियों द्वारा नगर थाना एक के बाहर टिप्पर व गाड़िया लगाकर धरना दिया। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए एसएचओ मनोज कुमार बाहर आए और उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि आपके कहने पर उन्होंने उक्त आरोपी को पकड़ लिया है, फिर थाने के बाहर रोष प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है। चार लोग आओ और बयान दर्ज करवाओ, हम आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

    सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज

    वहीं देर शाम मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के पेमैंट कलेक्टर आदेश ठाकुर को थप्पड़ मारने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने नवनीत कुमार के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here