हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Road Accident: चैनपुरा छोटा के पास सडक़ से निचे खड़े एक व्यक्ति की बस की टक्कर लगने से मौत

    Sadulpur News
    Sadulpur News: चैनपुरा छोटा के पास सडक़ से निचे खड़े एक व्यक्ति की बस की टक्कर लगने से मौत

    सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur Road Accident: सिद्धमुख थाने के गांव धानोठी छोटी निवासी एक व्यक्ति की चैनपुरा छोटा के पास बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। सिद्धमुख थानाधिकारी रामकरण सिद्धू ने बताया कि नरेश कुमार पुत्र जयसिंह जाट उम्र 30 साल निवासी धानोठी छोटी पुलिस थाना सिद्धमुख जिला चूरु ने शुक्रवार शाम को साढे चार बजे सिद्धमुख थाने में मामला दर्ज करवाया है कि दिनांक 21 नवम्बर 2024 को सांय लगभग 5.45 बजे नरेश कुमार एवं उसका रिश्ते में भाई प्रदीप कुमार दोनों सडक किनारे चैनपुरा छोटा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खड़े थे। Sadulpur News

    उसी दौरान राजगढ से भादरा की ओर आ रहे साधन को साइड देने के लिये मूल रोड़ से लगभग नीचे उतार कर उसके साथ खड़े उसके भाई को टक्कर मार कर पैरो के ऊपर से बस को निकाल दिया और बस आरजे 31 पीए 2419 ड्राईवर का नाम पेपसिंह बस को भगाकर ले गया। बस को रुकाने की कोशिश भी की गयी, फिर भी बस के ड्राईवर ने दुबारा भागने की कोशिश तथा बस को भागने में सफल भी हो गया। वहीं घटना के बाद राजकीय उप जिला अस्पताल राजगढ में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। सिद्धमुख थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। Sadulpur News

    यह भी पढ़ें:– फर्जी पत्नी, फर्जी तसदीक और बेच दी करोडों की प्रॉपर्टी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here