हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आग से जलकर खा...

    आग से जलकर खाक हो गया गरीब का आशियाना

    खादर क्षेत्र के गांव बसेड़ा में अज्ञात कारणों से लगी गरीब की झोपड़ी में आग

    •  हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर हुआ स्वाहा

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) खादर क्षेत्र के गांव बसेड़ा में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक गरीब व्यक्ति की झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आग से झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त झोपड़ी में सोए परिवार का कोई सदस्य आग की चपेट में नही आया।

    यह भी पढ़ें:– तीसरे दिन खिली धूप तो मिली कुछ राहत

     

    क्या है मामला

    खादर क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा निवासी मुनव्वर पुत्र उमरदीन अपने परिवार के साथ गांव के बाहरी छोर पर स्थित मस्जिद के निकट झोपड़ी डालकर रहता है। रोजाना की भांति गुरुवार को भी मुनव्वर अपनी बुजुर्ग माँ, पत्नी तथा बच्चों के साथ झोपड़ी के अंदर सोया हुआ था। रात्रि के समय झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने पर झोपड़ी में सोई मुनव्वर की पत्नी जुलफाना की आँख खुल गई, जिस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर झोपड़ी में सोए परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए और जान बचाने के लिए बाहर निकलकर भागे। मुनव्वर ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पानी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

     

    लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा झोपड़ी में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार कोई सदस्य आग की लपटों की चपेट में नही आया। मामले की सूचना पर डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। वही, पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने आग से जले सामान का मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here