हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Panipat: जेल में कैदी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त!

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    Prisoner Suicide: पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। गांव सिवाह स्थित जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रिंस उर्फ बोरिया के रूप में हुई है। उसने जेल की खिड़की पर चादर का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। प्रिंस वर्ष 2022 से जेल में बंद था। उस पर अपने ही छोटे भाई की हत्या का आरोप था। उसने घरेलू विवाद के चलते कैंची से वार कर अपने भाई की जान ले ली थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। Panipat News

    कैदी का शव फंदे पर लटका देखकर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। घटना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जेल प्रशासन ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। Panipat News

    Delhi Murder: शाहदरा में कारोबारी पर दे-दनादन गोलियां दाग की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here